इंडियन कोस्ट गार्ड ने असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकाली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त से 7 सितंबर तक कर सकते है आवेदन

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

इंडियन कोस्ट गार्ड ने विभिन्न ब्रांच में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए पुरुष और महिला कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। नोटिस के अनुसार, जनरल ड्यूटी, कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस और टेक्निकल एंड लॉ एंट्री बैच 02/2023 के लिए कुल 71 वैकेंसी है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन इंडियन कोस्ट गार्ड की वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर करना है।

पदों की संख्या : 71
भर्ती से जुड़ी खास तारीखें
आवेदन की शुरुआती तारीख : 17 अगस्त 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 7 सितंबर 2022
सैलरी
असिस्टेंट कमांडेंट- 56,100.00 रुपये
योग्यता
जनरल ड्यूटी
कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ बैचलर डिग्री। इंटरमीडिएट मैथ्स और फिजिक्स सब्जेक्ट के साथ कम से कम 55 फीसदी अंकों से पास।
कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस
फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास।
टेक्निकल मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स
संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री।
लॉ एंट्री
कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ एलएलबी पास।
सिलेक्शन प्रोसेस
असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर होगी इसके लिए कई स्टेज की परीक्षा और टेस्ट होंगे।