दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ रायपुर देहरादून में आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आज़ादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. आज़ादी के 76 वें वर्ष पर विद्यालय की प्राचार्या रचना देव मुख्य अतिथि रहीं उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया और कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सर्वधर्म समभाव एकांकी का प्रस्तुतीकरण रहा जो वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि रही देश भक्ति के सुमधुर गीतों पर अभिभावक एवं बच्चों में अति उत्साह रहा इस अवसर पर विद्यालय में 10वीं तथा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं हर्षिका बिष्ट,अंबिका पंत, मनीषा रावत, सुवर्णा जोशी को प्राचार्य द्वारा ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका रजनी पंत,कामना नेगी विवेक सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्या रचना देव ने बच्चो और अभिभावकों को संबोधित किया और आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी और बच्चो को बताया गया की किस तरह से वह तिरंगे को संभाल कर रखें अंत मे विद्यालय में बच्चो और अभिभावकों को मिष्ठान वितरण किया गया।






