दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए ‘पुलिस पदक’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।
इन्हें मिले पुरस्कार
विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक”
गिरिजा शंकर पांडे पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार, जनपद नैनीताल
सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक”
कमल सिंह पवार पुलिस उपाधीक्षक, एसडीआरएफ उत्तराखंड
विजय थापा, पुलिस उपाधीक्षक, उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा नैनीताल
विजेंद्र दत्त डोभाल,अपर पुलिस अधीक्षक,जनपद टिहरी गढ़वाल
शुक्रलाल,दल नायक,31 वीं वाहिनी पीएसी ,रुद्रपुर
पूरन चंद्र पंत,उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी नागरिक पुलिस सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी
