दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में स्वास्थ विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे के भीतर कोरोना के 255 नए मरीज मिले हैं. जबकि 234 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 1,227 हो गई है.दुखद बसत यह रही कि कोरोना से पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत हो गई है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,01,090 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 95,954 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.92% है. वहीं, इस साल अब तक 308 मरीजों की मौत हुई है।
वहीं पिछले 24 घंटे में देहरादून में कोरोना संक्रमण के 107 केस मिले हैं. वहीं, हरिद्वार में 11, नैनीताल में 50 कोरोना मरीज मिले हैं. जबकि, अल्मोड़ा में 6, बागेश्वर में 6, चमोली में 5, चंपावत में 2, पौड़ी में 15 केस मिले हैं. इसके अलावा पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 27, टिहरी में 2, उधम सिंह नगर में 15 और उत्तरकाशी में 5 मरीज मिले हैं।
