चंपावत के जिलाधिकारी कोरोना पोजेटिव हुए,आमजन से कोविड के नियमो का पालन करने की करी अपील

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे है,और दिन प्रतिदिन ये आंकड़ा बढ़ रहा है वहीं आज
चंपावत के जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी   का स्वास्थ्य खराब होने पर कोविड टेस्ट करवाया गया जिलाधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसके बाद वह  क्वारन्टीन हो गए है और उन्होंने आमजन से अपील की है की कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए आकड़ो को देखकर कोविड के नियमो का पालन अवश्य करे और स्वास्थ्य खराब होने की दशा में अस्पताल जरूर जाए,और कोविड के लक्षण होने पर जांच अवश्य करवाएं