दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून – उत्तराखंड में स्वास्थ विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 10 जनपदों में 282 नए कोरोना संक्रमित मिले है।कोरोना के 282 नए मामले के साथ वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1180 पहुंच गई है।
मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 282 नए लोगों में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। जबकि 223 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 13.08% पर पहुंच गई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 137 ,हरिद्वार से 22, नैनीताल जिले में 35, उधमसिंह नगर से 32, पौडी से 03, टिहरी से 07 , चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 02 , अल्मोड़ा 18, बागेश्वर से 01, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 19 ,उत्तरकाशी से 13 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

