दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
खटीमा-उधम सिंह नगर के खटीमा में होटल पूर्णागिरि में रुके व्यक्ति का शव मिलने से होटल स्टाफ में हड़कंप मच गया
जिसकी सूचना होटल प्रबंधन द्वारा खटीमा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर खटीमा पुलिस ने होटल पर पहुंच मृत व्यक्ति के शव को जहां अपने कब्जे में लिया। वही घटना स्थल की जांच कर मृत व्यक्ति के समान की तलाशी ली।
जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय चंचल सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी आगर दीगारा पिथौरागढ़ होटल पूर्णागिरि के कमरे में रुके हुए थे।
जब वह लंबे समय तक अपने कमरे से बाहर नहीं आये तो कर्मचारियों ने होटल के कमरे को चेक किया तो चंचल सिंह को मृत अवस्था मे पाया। होटल मालिक द्वारा इसकी सूचना खटीमा पुलिस और 108 को दी गई। जिस पर 108 के कर्मचारियों ने जब व्यक्ति को चैक किया तो व्यक्ति मृतक अवस्था मे पाया गया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया और मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा नागरिक अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृत व्यक्ति के मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।
