देहरादून में महिलाओं के लिए इंटरफ़ेस कार्यक्रम का आयोजन हुआ,राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया शुभारंभ

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

होटल रीजेंसी में 9 जुलाई को प्रगति संस्था देहरादून द्वारा वूमेन फन एशिया WFA के सहयोग से नीति निर्धारकों के साथ महिलाओं के लिए इंटरफ़ेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में 60 महिलाएं सम्मिलित हुई।जिनमें आशा आंगनबाड़ी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने महत्व को समझते हुए कार्य करना चाहिए उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के उत्पीड़न के साथ मानव तस्करी नशे की लत समाज में बढ़ती जा रही है इसको रोकने के लिए हमें आगे आना होगा तथा उसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने होंगे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रविंद्र मंद्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए उन्होंने कहा कि तलाक के केस कोर्ट में बहुत लंबे समय तक चलते हैं कोर्ट में शीघ्र ही फैसले की व्यवस्था होनी चाहिए. समाज में मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों में अपराधिक प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है माता पिता को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए । माता पिता को अपने बच्चो को मोबाइल के फायदे और नुकसान के बारे में बताना चाहिए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मंजू सकलानी ने विधिक सेवा प्राधिकरण निशुल्क कानूनी सहायता के अंतर्गत जरूरतमंदों को क्या सुविधाएं मिलती हैं यह सहायता किस को मिल सकती है इस विषय पर चर्चा की।
इसके साथ ही ममता ने बाल अधिक अधिकार पर उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि बाल अधिकारों का उपयोग बच्चो के हित में किस प्रकार किया जा सकता है।

विमला मखजोला राज्य समन्वयक महिला एवं बाल विकास द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजना के विषय पर चर्चा की गई
गूंज संस्था के अध्यक्ष सोनिया रावत ने महिलाओं में नेतृत्व के विषय में चर्चा की।