दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे के भीतर कोरोना के 67 नए मरीज मिले हैं, जबकि 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं. वहीं, 67 नये मरीज मिलने से अब एक्टिव केस की संख्या 361 हो गई है. प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 4.26% है।
पिछले 24 घंटे में देहरादून में सबसे ज़्यादा 43 कोरोना केस मिले हैं. वहीं, अल्मोड़ा में 2, चमोली में 1, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 5, पौड़ी में 1, पिथौरागढ़ में 2, रुद्रप्रयाग में 1, उधम सिंह नगर में 3 और उत्तरकाशी में 2 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. राजधानी देहरादून में कोरोना के एक्टिव 238 मरीज हैं।

