उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 54 नए मामले,एक्टिव केस की संख्या हुई 323

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 54 नए मरीज मिले हैं, वहीं, एक्टिव केस की संख्या 323 पहुंच गई है. जबकि 27 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए है।
और राहत की बात यह है की पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 93,713 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 89,784 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 95.81% है. वहीं, इस साल अब तक 278 मरीजों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे में देहरादून में कोरोना संक्रमण के 30 केस मिले हैं. वहीं, चमोली में 2, हरिद्वार में 6, नैनीताल में 7, उधम सिंह नगर में 2 और उत्तरकाशी में 7 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. राजधानी देहरादून में कोरोना के एक्टिव 191 हैं, जबकि रुद्रप्रयाग कोरोना फ्री हो चुका है।
और अब बात अगर कोविड वैक्सीनेशन की करी जाए तो प्रदेश में शनिवार को 9,069 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है. अभी तक कुल 85,28,141 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं. वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,27,322 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है. जबकि 5,25,794 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है. वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 3,73,693 बच्चों को पहली डोज और 2,28,522 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।