अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में 6 दिवसीय डे केयर कैंसर यूनिट ट्रेनिंग का हुआ आयोजन

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

ऋषिकेश- स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून की ओर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित 6 दिवसीय डे केयर कैंसर यूनिट ट्रेनिंग की आज से शुरुआत हुई।ट्रेनिंग कार्यक्रम में ऑनक्लॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर दीपक ने डे केयर कैंसर यूनिट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।डॉक्टर दीपक ने कैंसर के रोगियों के लिए कीमोथेरेपी उपचार से लेकर उनके सपोर्टिव केयर पर अपनी बात रखी।

ट्रेनिंग कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय देहरादून के वरिष्ठ फिजिशयन डॉक्टर वीएस चौहान,वरिष्ठ डॉक्टर हितेश शर्मा ,डॉक्टर समृद्धि नौटियाल और जिला चिकित्सालय देहरादून में नर्सिंग ऑफिसर अंकित भट्ट ने भी कैंसर रोगियों के डे केयर के बारे में अपनी बात रखी।कार्यक्रम में डॉक्टर गंभीर तालियांन ,डॉक्टर दीपक पाण्डेय ,नर्सिंग ऑफिसर आशा शुक्ला भी मौजूद रहे।