भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा की,द्रोपदी मुर्मू के नाम का किया ऐलान

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. भाजपा ने आदिवासी महिला को अपना उम्मीदवार बनाया है. द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में एलान किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पत्रकार सम्मेलन में राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘हमने एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मदीवार घोषित किया है।

राष्ट्रपति पद के लिए बीजेपी से उम्मीदवार कौन होगा,इस बात का फ़ैसला आज हो गया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किया ।

द्रोपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। इससे पहले मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक भी हुई। इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा शामिल रहे।