अरुणांचल प्रदेश की चीन सीमा से उत्तराखंड का जवान गायब,सातवीं गढ़वाल राइफल में थी तैनाती

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी जवान
अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर सातवीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे 29 मई को सेना द्वारा जवान की पत्नी को जानकारी दी गई कि उनके पति चीन सीमा से लापता हो गए है । वर्तमान में
जवान प्रकाश सिंह राणा का परिवार देहरादून में सैनिक कॉलोनी अंबीवाला में रहता है। वर्तमान में उनकी ड्यूटी अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा पर ठाकला पोस्ट चल रही थी।

इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने उनके घर पहुंचकर जवान की पत्नी को हिम्मत रखने की सलाह दी।
जवान की पत्नी ममता राणा ने बताया कि उन्हें 29 मई को उनकी बटालियन के सूबेदार मेजर ने लापता होने की जानकारी दी। जवान के परिवार में उनकी पत्नी ममता, 10 साल का बेटा अनुज और सात साल की बेटी अनामिका है।