राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की सांसद निधि से निर्मित उत्तरकाशी आईसीयू ने भी अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी है।
सांसद बलूनी ने स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध किया था कि जैसे ही आईसीयू का निर्माण पूर्ण हो जाय तो तत्काल उसे जनता की सेवा में समर्पित किया जाये न कि उद्घाटन की औपचारिकताओं हेतु लटकाया जाये। आईसीयू तैयार होने के बावजूद अगर उद्घाटन ना होने के कारण किसी का महत्वपूर्ण जीवन संकट में पड़ता है तो आईसीयू निर्माण का उद्देश्य और भावना औचित्यहीन हो जाएगी।
सांसद बलूनी ने कहा जिस तरह कोटद्वार आईसीयू का शुभारंभ वहीं के सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिक द्वारा कराया गया, उसी प्रकार उत्तरकाशी आईसीयू का शुभारंभ वही के वरिष्ठ कार्मिक श्री मधुसूदन जी द्वारा संपन्न हुआ ।
सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तरकाशी चार धाम यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह बड़ी आबादी वाला जिला मुख्यालय है। निसंदेह गंभीर रोगियों को आईसीयू निर्माण से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सेवा, सुविधा, सुरक्षा और सरोकारों के प्रति संवेदनशील सरकार है। उनका उत्तराखंड को स्वास्थ्य सुविधाओं से आच्छादित करने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

