श्री वेद महाविद्यालय ऋषिकेश के छात्र मनीष ने कक्षा दसवीं में उत्तराखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त कर किया परिवार का नाम रौशन

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

श्री वेद महाविद्यालय ऋषिकेश आवासीय महाविद्यालय के छात्र मनीष रयाल ने संस्कृत शिक्षा के माध्यम से कक्षा दसवीं में उत्तराखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है
गुरुवार को जारी रिजल्ट में छात्र मनीष ने अपनी मेहनत और लगन से अपने परिवार के साथ ही अपने गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ ही पूरे गांव में खुशी का माहौल है और मनीष अपनी इस सफ़लता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता पिता को देते है.
मनीष कहते है कि जीवन मे कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनके माता पिता ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

मनीष रयाल मूल रूप से ग्राम सभा बुगाला पट्टी दोगी तहसील नरेंद्र नगर जिला टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी है।
वर्तमान में उनका परिवार किराए के मकान पर श्यामपुर ऋषिकेश में रहता है।
मनीष के पिताजी ट्रक चालक हैं और माताजी ग्रहणी है। मनीष की बड़ी बहन बीकॉम कर रही है साथ ही घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है।