यमुनोत्री हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी 25 श्रद्धालुओं की मौत

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक यात्रियों से भरी बस करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 28 से 30 लोग सवार थे. जो मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. इस दुर्घटना में अब तक 25 शव बरामद हो गए हैं बाक़ी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पाकर मौके के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. वहीं, सीएम धामी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपदा कंट्रोल रूम सचिवालय पहुंच कर जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए और घायलों को तत्काल समुचित उपचार देने के भी निर्देश दिए मुख्यमंत्री लगातार राहत और बचाव कार्य की जानकारी ले रहे हैं

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने अधिकारियों के साथ उत्तराखंड आ रहे हैं.
सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश पन्ना जिले के रहने वाले हैं जो यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे घटना शाम 7:30 बजे के करीब की है।यात्री वाहन यमुनोत्री की तरफ आ रहा था।

वाहन हादसे के कारणों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर घायल यात्रियों का बचाव कार्य किया जा रहा है जिसमे थाना बडकोट, पुरोला और मोरी से पुलिस कर्मियों को घटनास्थल के लिए भेज दिया है जबकि डामटा, बडकोट और नैनबाग से 3 एंबुलेंस घटनास्थल में है, हादसे में रेस्क्यू कार्य के लिए फायर सर्विस और एसडीएफआर मौके पर है जबकि बड़ी घटना को देखते हुए एसपी उत्तरकाशी अर्पण रघुवंशी और डीएम उत्तरकाशी अभिशेष रुहेला मौके के लिए रवाना हो चुके हैं जिन्हें घटनास्थल पर पहुंचने में करीब 2 घंटे का समय लगेगा।

इससे पहले पुरोला थानांतर्गत डामटा पुलिस और स्थानीय राहगीरों ने घायल व्यक्तियों तक पहुंच कर रेस्क्यू कार्य में जुट गए, घटनास्थल गहरी खाई और अंधेरे के चलते रेस्क्यू में भी काफी दिक्कत पेश आ रही है, कुछ तस्वीरें व वीडियो सामने आए है जिसमें स्थानीय लोग रेस्क्यू करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

इस दुखद हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया और हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुग्रह राशि की घोषणा की है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट में लिखा है ‘उत्तराखंड में दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे’।