मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचंड जीत हांसिल की,55025 वोटों से विजयी हुए धामी

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

चंपावत-  चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचंड जीत हांसिल कर कांग्रेस की उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को करारी शिकस्त दी है. सीएम धामी ने निर्मला गहतोड़ी को 55 हजार से ज्यादा वोट से हरा दिया और कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं. हालांकि इस बात के कयास चुनाव पूर्व ही लगाये जा रहे थे । और साफ़ तौर पर कहा जा रहा था कि ये उप चुनाव कांग्रेस का वॉक ओवर है। जिसके परिणाम चुनाव के दिन ही देखने को मिल गए थे। चंपावत उपचुनाव में कुल 61,771 वोट पड़े थे. 13 वें राउंड तक 61 हजार से ज्यादा वोट गिने जा चुके है

चम्पावत विधानसभा उप चुनाव के सभी तेरह राउंड की मतगणना पूरी।भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी को57268 कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3147 सपा के ललित मोहन 409 निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी 399 ओर नोटा 374 वोट मिले । पुष्कर सिंह धामी ने निर्मला गहतोड़ी को 54121 वोटों से हर दिया है । कांग्रेस ,सपा, व निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जमानत भी नही बचा पाये ।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है। अभी अभी हुई आधिकारिक घोषणा के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 55025 वोटों से विजयी हुए है।
इस प्रचंड जीत को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री धामी की इस जीत को आतिशबाजी ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मना कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
अपनी इस ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत की जनता का आभार व्यक्त किया है।