दीपक फुलेरा
देहरादून- एक ओर जंहा वर्तमान में नेता या जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं की गुहार को महीनों लटकाए रहते है।वही उत्तराखण्ड के राज्य सभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी इस मामले में जरा हटके है। सीमान्त क्षेत्र टनकपुर से पहली बार शुरू हो रही त्रिवेणी एक्सप्रेस का स्टॉपेज खटीमा रेलवे स्टेशन में नही होने पर सीमान्त जनता ने राज्यसभा सांसद से दिल्ली मे मिलकर इस एक्सप्रेस ट्रेन को खटीमा रुकवाने की गुहार लगाई थी। सीमान्त खटीमा की जनता के निवेदन को सहर्ष स्वीकार्य कर अनिल बलूनी ने खटीमा की जनता को आश्वासन दिया कि वो अपने प्रयासों से त्रिवेणी एक्सप्रेस को खटीमा में रुकवाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
सांसद अनिल बलूनी ने अपनी त्वरित कार्यशैली व जनता की सुविधाओं व समस्याओं के लिए संवेदनशील रुख को दिखाते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल से मात्र 24 घण्टे में त्रिवेणी एक्सप्रेस को खटीमा में रुकने का पत्र जारी करवा सीमान्त जनता को सौगात देने का काम किया।गौरतलब है कि सीमान्त खटीमा जंहा एक ओर राज्य आंदोलन की प्रमुख भूमि रही वही सैनिक बाहुल्य व जनजाति क्षेत्र होने के बावजूद खटीमा स्टेशन को पहली बार शुरू हो रही त्रिवेणी एक्सप्रेस के खटीमा में स्टॉपेज ना मिलने से सीमान्त खटीमा की जनता आहत थी। साथ ही त्रिवेणी एक्सप्रेस के खटीमा में भी स्टॉपेज करवाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से आंदोलनरत थी। लेकिन जब सीमान्त जनता की यह गुहार को सांसद अनिल बलूनी के पास पहुँची तो उन्होंने मात्र 24 घण्टे में खटीमा की जनता को त्रिवेणी एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिलवा कर भाजपा की डबल इंजन की सरकार का दम भी दिखा दिया।
राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के त्रिवेणी एक्सप्रेस के खटीमा स्टॉपेज कराए जाने के बाद जंहा सीमान्त खटीमा की जनता ने बलूनी का ह्रदय से आभार जताया है। वही सांसद अनिल बलूनी ने भी अपनी कार्यप्रणाली से एक बार फिर इस बात को सिद्ध किया कि वह उत्तराखण्ड की जन समस्याओं व जनता की सुविधाओं के प्रति कितने समर्पित है।



