देहरादून जिले में शराब की दुकानों पर हो रही ओवर रेटिंग पर ज़िलाधिकारी ने दिए कार्यवाही के आदेश

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून – आजकल प्रदेश के अलग अलग स्थानों से शराब की दुकानों पर हो रही ओवर रेटिंग की शिकायतें आ रही हैं देहरादून ज़िले में भी शराब की दुकानों पर हो रही ओवर रेटिंग की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने जिला आबकारी अधिकारी देहरादून को शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने आज विकास नगर एवं डाकपत्थर सहित जाखन स्थित शराब की दुकान का निरीक्षण किया गया।


इस विषय मे जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जाखन स्थित दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब का बेचा जाना पाया गया साथ ही दुकान पर एक्साइज पंजिका भी नहीं मिलने पर पर स्टॉक का मिलान नहीं हो पाया, बिलिंग मशीन खराब पाई गई, दुकान पर टोल फ्री नंबर चस्पा नहीं पाया गया जिस पर संबंधित अनुज्ञापी पर कार्रवाई की जा रही है

जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ज़िले में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाए और शराबों की दुकानों पर औचक निरीक्षण करने के लिए आबकारी निरीक्षकों से अपने-अपने क्षेत्रों में शराब की दुकानों का नियमित निरीक्षण करने और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।