दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में अपात्र को ना- पात्र को हां“
अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान के तहत उन सफेद राशन कार्ड धारकों के लिए आदेश जारी किए गए थे जो उस पात्रता के अंतर्गत नही आते है. कानूनी कार्यवाही और वसूली के डर से प्रदेशभर में लोगो ने अपने सफेद राशन कार्ड जमा करवाये है।
वहीं अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार “अपात्र को ना- पात्र को हां“ अभियान के अन्तर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित किये जाने की समयावधि 31 मई, 2022 से बढ़ाकर 30 जून 2022 कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सचिन कुर्वे ने बताया कि वर्तमान में अपात्र को ना पात्र को हां अभियान के अन्तर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित किये जाने हेतु 31 मई, 2022 तक का समय निर्धारित किया गया था, जिसे बढ़ाकर दिनांक 30 जून 2022 कर दिया गया है ।

