दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के मौसम के लिए पूर्वानुमान के अनुसार यलो अलर्ट जारी किया है. इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से राज्य में मानसून से पहले हो रही बारिश एक बार फिर चेतावनी लेकर आई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पांच जिलों में बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान किया गया है।
वहीं राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई है। बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
