थल डीडीहाट मार्ग पर कार दुर्घटना में एसएसबी के 02 जवानों की मौत

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज सोमवार को थल डीडीहाट सड़क मार्ग पर कूड़ाघर के पास लालघाटी नामक स्थान पर एक कार संख्या UK07DT-4557 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी । जिसमें 11 बटालियन एस एस बी डीडीहाट में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत पुत्र मोहन चन्द्र निवासी भारीगाँव बेरीनाग पिथौरागढ़ उम्र 46 वर्ष एवं HC MT वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली, सिद्दिविनायक कॉलोनी थाना रायपुर देहरादूनसवार थे । इस दुर्घटना में दोनों की मृत्यु हो गई ।

थाना डीडीहाट पुलिस और एसएसबी द्वारा शवों को डीडीहाट मोर्चरी लाया गया जहां एस एच ओ हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है । दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है ।