दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रगति संस्थान देहरादून ने वूमेन फंड एशिया के सहयोग से डोईवाला ब्लॉक में कानूनी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आशा आंगनबाड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने और पार्षद और ग्राम प्रधान ने भाग लिया, कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ अंजलि दुर्गामल्ल कॉलेज द्वारा किया गया

डॉ अंजलि ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की सहभागिता प्रत्येक स्तर पर होनी चाहिए महिलाएं समाज की धूरी है दुर्गा देवी के हाथ हैं शास्त्र और शस्त्र दोनों होते हैं उसी प्रकार हमें शास्त्र को पढ़ने की आवश्यकता है महिलाओं को अपने महत्व को समझते हुए कार्य करने चाहिए कोरना काल में हमने बाहरी देशों के लिए जो कार्य किया उसके लिए विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है।
महिलाएं सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है परंतु संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी कम है .सभी महिलाओं को एक दूसरे के मार्ग में बाधा न बनकर एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मंच के माध्यम से नशे के बढ़ते हुए चलन पर रोक लगाने की आवश्यकता है।
स्थानीय पार्षद नीलम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहां की महिलाओं को इस प्रकार के प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करना चाहिए जिससे अपना विकास कर सके और समाज में आगे बढ़ सके।
पूर्व प्रधान गीता देवी ने प्रतिभागियों को अपने कार्य कर्तव्य को ध्यान में रख किस प्रकार विकास कार्य में एकजुट होकर योगदान दें इस विषय पर चर्चा की। पूर्व प्रधान नरेंद्र ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज में प्रत्येक क्षेत्र में विकास के कार्यों को बखूबी निभा सकती हैं यदि उन्हें आगे आने का मौका दिया जाए आज हर क्षेत्र में महिलाएं बहुत अच्छा कार्य कर रही है इसके लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए।
प्रशिक्षण में विमला द्वारा मौलिक अधिकार घरेलू हिंसा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से निशुल्क कानूनी सहायता के अंतर्गत क्या सुविधाएं मिलती हैं यह सहायता किस को मिल सकती है, राज्य और केंद्र की महिलाओं के लिए योजनाओं तथा महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा और उसके बचाव के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया । विमला ने महिलाओं को राज्य महिला आयोग वन स्टॉप सेंटर एवं महिला हेल्पलाइन तथा उनसे मिलने वाली मदद के विषय में विस्तार पूर्वक बताया और पोक्सो एक्ट के विषय पर भी चर्चा की।
सचिव रेखा पांडे द्वारा घरेलू हिंसा दहेज एवं नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चर्चा करते हुए कहां की आज समाज में युवा पीढ़ी नशे की और बढ़ रही है नशे के अत्यधिक प्रयोग से युवा पीढ़ी काभविष्यअंधकारमय होता जा रहा है समाज में बढ़ते हुए नशे के प्रयोग को रोकने की आवश्यकता है। इसके अलावा समय प्रबंधन एवं महिलाओं की संसाधनों तक पहुंच पर गतिविधि के माध्यम से चर्चा की गई महिलाएं 18 घंटे सुबह से शाम तक कार्य कर घर का कार्य भी करती हैं परंतु उन्हें हर क्षेत्र में कमतर आंका जाता है।
अंत में प्रगति की मास्टर ट्रेनर पल्लवी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया कार्यक्रम के अंत में रीता नेगी ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद किया कार्यक्रम में रीता नेगी निर्मला सुधा रानी पुष्पा पुंडीर मंजू जोशी उषा देवी आदि उपस्थित थे ।
