उत्तराखंड में बारिश और आंधी से तापमान में आई कमी,लेकिन तेज आंधी से लोगो की बढ़ी परेशानियां कई जगह गिरे पेड़

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में सोमवार शाम को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और तेज आधी के आने साथ प्रदेश वासियो को भीषण गर्मी से तो कुछ राहत मिली,लेकिन आंधी-तूफान के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा. हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में आंधी में विशालकाय पेड़ गिर गया था, जिससे रास्ता भी बाधित हो गया।
वही देहरादून मे आई तेज आंधी से कुठाल गेट चौकी के पास बड़ा पेड़ गिर गया । पेड़ की चपेट में एक ट्रैक्टर आ गया।जिसमें पांच लोग सवार थे, जो पेड़ के नीचे दब गए । हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर है । स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया । सभी घायलों को पुलिस ने 108 के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं अन्य तीन को भी चोटे आई है। दूसरी ओर पेड़ गिरने से ट्रैफिक भी जाम हो गया था । बाद में पेड़ को काटकर हटा दिया गया ।

नैनीताल के तल्लीताल टोल टैक्स के पास तेज आंधी तूफान के चलते एक पेड़ तल्ली ताल से मल्लीताल की तरफ जा कार के ऊपर गिर गया इस दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन चालक को चोट नहीं आई। वाहन चालक अपनी सूझबूझ के चलते वाहन से बाहर निकल गया और इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी ।

वहीं केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई श्रद्धालुओ ने बारिश के बीच ही कतार में लग बाबा के दर्शन किये।

और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर बारिश के कारण लामबगड़ के पास खचड़ा नाला उफान पर आ गया जिसे देखते हुए यात्री वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. जिला प्रशासन के अनुसार वाहनों की आवाजाही पर बारिश बंद होने तक रोक लगाई गई है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बदरीनाथ जाने वाले यात्री वाहनों को जोशीमठ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट में रोका गया है. वाहन रोके जाने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं.।
बदरीनाथ धाम से वापस आने वाले वाहनों को धाम में ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें चमोली जिले में शाम 4 बजे से ही लगातार बारिश हो रही है।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गौचर से बदरीनाथ धाम तक अभी वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है. खचड़ा नाले के पास पानी बढ़ने पर प्रशासन ने यात्री वाहनों को सुरक्षा के लिहाज से रोक दिया है. चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास खचड़ा नाले में पानी बढ़ने पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में ही रूकने के लिए कहा गया है।