धीमी हो गई कोरोना संक्रमण की रफ्तार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 11 नये मरीज मिले

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

स्वास्थ विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं. जबकि, 14 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे गए हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 89 पहुंच गई है. प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.50% है।

एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 92,574 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 88,967 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.10% है. वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में देहरादून में कोरोना संक्रमण के 3 नए मरीज मिले हैं, जबकि अल्मोड़ा में 4, हरिद्वार में 1 और नैनीताल में 3 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है. वहीं, प्रदेश में बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं।

उत्तराखंड में कोविड वैक्सीनेशन की स्थिति की बात करे तो प्रदेश में गुरुवार को 19,892 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है. अभी तक कुल 82,55,952 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं. वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,59,888 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है. जबकि 5,03,114 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है. वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 2,99,714 बच्चों को पहली डोज व 1,16,74 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।