दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया है. अब छात्र सीयूईटी एग्जाम के लिए 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं. पहले इसकी आखिरी तारखी 6 मई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है.
इसको लेकर जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘हम कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई तक बढ़ा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह छात्रों को सीयूईटी के लिए आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर प्रदान करेगा।
22 मई को शाम 5 बजे तक छात्र ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं, जबकि रात 11.50 तक उसके लिए फीस जमा करा सकते हैं. वहीं, करेक्शन विंडो 25 मई से 31 मई तक खुलेगी.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में सीयूईटी परीक्षा 2022 आयोजित करेगी. प्रवेश परीक्षा भारत के 547 शहरों और भारत के बाहर 13 शहरों में आयोजित की जाएगी ।
ऐसे कर पाएंगे आवेदन
(CUET Application Form 2022)
आधिकारिक वेबसाइट – cuet.samarth.ac.in पर जाएं.
पर्सनल डिटेल भरें
फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और जाति प्रमाण पत्र सहित स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें.
सबसे आखिरी में ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा.
एप्लिकेशन फॉर्म पूरा सब्मिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके सेव कर लें ।
