दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देश के तीन राज्यों में उपचुनावों की तारीख की घोषणा आज हो गई है और इसमें राज्य की चंपावत सीट भी शामिल है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह चुनाव चंपावत विधानसभा सीट से लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार के बावजूद पुष्कर सिंह धामी को दुबारा मुख्यमंत्री बनाया गया था क्योँकि उत्तराखंड में बीजेपी की जीत का कारण मुख्यमंत्री धामी को माना गया और हार के बावजूद वह दुबारा मुख्यमंत्री की सीट पर काबिज़ हुए लेकिन नियमानुसार उन्हें मुख्यचुनाव के छह महीनों के अंदर उपचुनाव लड़ जीत हांसिल करनी पड़ेगी।हालांकि वर्तमान में कई विधायको ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी विधानसभा सीट छोड़ने का प्रस्ताव रखा था और चंपावत विधानसभा से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट मुख्यमंत्री के लिये खाली कर दी। और अब चंपावत विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा और 3 जून को रिजल्ट आएगा. 4 मई को चंपावत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग नोटिफिकेशन जारी करेगा और नॉमि नेशन की आखिरी तारीख 11 मई तय की गई है. नामांकन वापस लेने की तारीख 17 मई तय की गई है।

