दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज शनिचरी अमावस्या के दिन हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर स्नान कर शनि देव की पूजा अर्चना की ।
शनिश्चरी अमावस्या पर धर्मनगरी में सुबह से गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था और पूरा दिन हरिद्वार की लगभग सभी घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे । श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की जयकारों के साथ आस्था की डूबकी लगाई। दोपहर तक घाटों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और शाम को होने वाली गंगा मैया की आरती के लिये भी श्रद्धालु बेहद उत्साहित नजर आए ।
शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या यानी शनिश्चरी अमावस्या का विशेष महत्व है।इस दिन आस्थावान श्रद्धालु गंगा स्नान कर दान आदि करते है कहा जाता है की जिन लोगो की कुंडली मे शनि दोष होता है वो लोग इस दिन पूर्ण विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना करते है तो शनि दोष के प्रभाव से मुक्त होने के साथ ही शनि की साढ़े साती का प्रभाव भी कम होता है ।
