बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने प्रदेश के विद्यालयों में नियुक्ति के लिए खेल मंत्री रेखा आर्य को ज्ञापन सौंपा

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-आज यमुना कॉलोनी में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य को बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने प्रदेश के विद्यालयों में खेल शिक्षक और व्यायाम शिक्षक नियुक्त करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा ।
जिसमें मंत्री रेखा आर्य ने प्रशिक्षितो से कहा कि प्रत्येक विद्यालय में एक पीटी टीचर होना चाहिए इसके लिए मैं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से वार्ता करूंगी और इसका समाधान निकाला जाएगा ।
ज्ञापन में बीपीएड प्रशिक्षितो ने उक्त मांगे मंत्री रेखा आर्य के समक्ष रखी है।

1- प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्षा 6 से 8 में एक व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति अनिवार्य रूप से की जाए ।

2- प्रत्येक इंटर कॉलेज में व्यायाम प्रवक्ता का पद सृजित किया जाए।

3- 12 नवंबर 2014 भारत के राजपत्र के अनुसार राज्य सरकार नियमावली में संशोधन कर व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति के लिए नियमावली जारी करें।

4- 12 नवंबर 2014 भारत के राजपत्र के अनुसार व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति के लिएशासनमेंफाइलसंख्या26/2013TC1 गतिमान है इस पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

5- प्रत्येक विद्यालय में एक खेल शिक्षक अनिवार्य रूप से रखा जाए । आज मिलने वालों में जगदीश चंद्र पांडे अर्जुन लिंगवाल सुमन नेगी अनिल राज हरेंद्र खत्री हर्षवर्धन सिंह आदि लोग मौजूद थे