दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
मंगलवार को बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष जगदीश पांडे ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास से मुलाकात कर बेरोजगारों को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक के रूप में नियुक्ति दिलवाने की मांग रखी।
संगठन के अध्यक्ष जगदीश पांडे ने बताया कि वह 2008 से प्रदेश के विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक रखने की मांग कर रहे हैं और इसके लिए समय-समय पर सरकार से गुहार लगाते रहते हैं।
व्यायाम शिक्षको की नियुक्ति के लिए अध्यक्ष जगदीश पांडे के नेतृत्व में प्रशिक्षित बेरोजगारों से मुलाकात करते हुए कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने उन्हें आश्वस्त किया कि हम अपने स्तर से इस मामले को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखेंगे । शारीरिक शिक्षा विषय ऐसा है जो सभी बच्चो और सभी विद्यालयों के लिये अनिवार्य होना चाहिए और यह शिक्षा सभी बच्चों को मिलनी चाहिए हम मेडल की तमन्ना तभी कर सकते हैं जब हमारे प्रशिक्षित बेरोजगार बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे ।
केबिनेट मंत्री ने कहा कि आपने हमारे समक्ष बहुत अच्छी बात रखी और यह मामला मेरे संज्ञान में बहुत पहले से है इसके लिए मैं शासन स्तर पर सभी बेरोजगारों की पैरवी करूंगा। केबिनेट मंत्री से मुलाक़ात करने वालो में अर्जुन लिंगवाल, अनिल राज, सुमन नेगी, हरेंद्र खत्री, हिमांशु राजपूत आदी उपस्थित रहे।
