दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड की कांग्रेस पार्टी के लिये आज प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के लिए हाईकमान ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी पत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष की कमान करण मेहरा को सौंपी गई है वही नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य को दी गई है और खटीमा विधानसभा से पहली बार विधायक बने भुवन कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

