दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली वह प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बने और 33 वे मुख्यमंत्री बने । राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जैसे ही योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली उनके पैतृक गांव पंचूर में खुशियां मनाई गई और योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर उनकी माँ सावित्री देवी और तीन भाई मानवेंद्र शैलेन्द्र और महेंद्र का खुशी का ठिकाना ना रहा। उनकी बहन शशि भी भाई के दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर बेहद खुश है,और उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया. इससे पहले 10 मार्च को भी पंचूर गांव में खुशियां मनाई गई थी।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रिमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।
