उत्तराखंड में आजकल में हो सकती है मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा, उत्तर प्रदेश में 25 तारीख को योगी आदित्यनाथ का होगा शपथग्रहण समारोह

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड की जनता को प्रदेश के नये मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार है और हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बन रहे है
हालांकि कई नामों पर चर्चाओं का दौर जारी भी है,और आज कल में ये इंतजार खत्म हो जायेगा जानकारी के अनुसार सभी विधायकों को देहरादून बुला लिया गया है और हो सकता है कि 20 तारीख को मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाये।

वहीं हमारे पड़ोसी प्रदेश में मुख्यमंत्री की गद्दी योगी आदित्यनाथ फिर से संभालने जा रहे है वह उत्तर प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे और 25 मार्च को उनका शपथग्रहण समारोह होने जा रहा है। उनके नेतृत्व में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार का गठन होगा। 25 मार्च को लखनऊ में शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में समारोह होगा। कई मायनों में शपथ ग्रहण समारोह खास होगा। भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लाभार्थियों को भी बुलाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शासन ने इनका स्टेडियम में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है।
योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायवती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा।
लाभार्थी भी होंगे समारोह में शामिल
योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। लखनऊ सहित आसपास के जिलों से लाभार्थियों को शपथ ग्रहण समारोह में लाया जाएगा। खासतौर पर महिला लाभार्थियों को समारोह में शामिल किया जाएगा।