दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से ठीक एक दिन पहले शिक्षा विभाग में छह सौ से अधिक शिक्षकों के तबादले कर दिये गये थे जिनको आज निरस्त कर दिया गया है।पूर्व में तबादला होते ही शिक्षकों ने नवीन जगह कार्यभार ग्रहण कर लिया था और अब ये नया आदेश जारी होने के कारण उन शिक्षकों के लिये मुसीबत हो गईं है ।
महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने इस विषय मे आदेश जारी करते हुए कहा है कि चुनाव में आचार संहिता लगने से एक दिन पहले सात जनवरी को माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग में कुछ तबादले किए गए थे। राज्य में आठ जनवरी को अपराह्न 3:30 मिनट पर आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई थी। इसके बाद कोई भी कार्मिक नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर सकता था।
आदेश में कहा गया है कि इस बीच किसी शिक्षक ने यदि नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लिया था तो उसे भी निष्प्रभावी माना जाएगा।
