दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और आम जनता के साथ ही चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशी भी चुनाव परिणाम का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं हालांकि सभी दल और प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत भी उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं और वह कह रहे हैं कि कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनाव के सफल आयोजन के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गेट टूगेदर करते हुए अपने चिर परिचित अंदाज में नींबू और माल्टा पार्टी का आयोजन किया और इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के तमाम उत्पाद जैसे नींबू माल्टा गहत गलगल और स्थानीय उत्पाद मेरे कोर एजेंडे में हमेशा सम्मिलित रहे हैं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि मेरी इस उत्तराखण्डियत को बचाये रखने व बनाये रखने की लड़ाई में आप सबको सहयोग करना है तथा हमारी सरकार अपने इए ऐजेण्डे पर तेजी से काम करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने हाथों से सन्नी, निम्बू माल्टा व पकौडी नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को खिलाई तथा कार्यकर्ताओं को परोसी।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीब, निर्धन, बेसहारा, सभी प्रकार के कमजोर वर्गों की लडाई लडी है। यूपीए सरकार के समय तथा प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हमारी तमाम योजनाएं महिलाओं, युवाओं, वंचित वर्गों के लिए थी हमने महिलाओं, युवाओं तथा गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की जो भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बन्द कर दी थी उन्हें पुनः चालू किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रतिज्ञा पत्र में चार लाख युवाओं को रोजगार देने, गैस सिलिण्डर 500 रूपये करने, प्रत्येक परिवार को 40 हजार रूपये देने, गन्ना किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य देने, पर्वतीय तथा मैदानी इलाके के किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लाने का वादा किया है तथा हम अपनी घोषणाओं के प्रति प्रतिज्ञाबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से जानकारियां मिल रही हैं उसके आधार पर स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमने प्रतिज्ञा पत्र में जो भी वादे किये थे हम उन्हें पूरा करेंगे।
