केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कपकोट में जनसभा कर मतदाताओं से शत प्रतिशत वोट करने की करी अपील

 

दी टॉप टेन न्यूज़ कपकोट

शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड पहुंचकर बागेश्वर जिले के कपकोट में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को वोट देने की अपील करी।

शनिवार को कपकोट के केदारेश्वर मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि 14 फरवरी को 78 वां मतदान दिवस है। लोगों को शतप्रतिशत मतदान करना है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने उत्तराखंड को बनाया है। उस सरकार में वह भी मंत्री थे। उत्तर प्रदेश का विभाजन हुआ और तब वह संयुक्त मुख्यमंत्री थे। यह उनका भी सौभाग्य था। इतना ही नहीं राज्य को विशेष राज्य का दर्जा भी मिला। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता पर आए और राज्य लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने उत्तराखंड से विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया था वर्ष 2014 भाजपा की सरकार आई तो उत्तराखंड को फिर से विशेष राज्य का दर्जा दिया गया केंद्र सरकार ने पाकिस्तान अफ़गानिस्तान और बांग्लादेश के प्रताड़ित हिंदू ईसाई सिख पारसी लोगों को देश की नागरिकता देने का रास्ता खोला है

उन्होंने कहा कि 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में पहला चुनाव पार्टी ने लड़ा। घोषणा पत्र में कश्मीर से 370 हटाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे भाजपा ने पूरा किया है। काम किया है अन्य दलों के कहने और करने पर अंतर है और वह भाजपा के लिए चुनौती है। भाजपा विचारधारा, दर्शन और कार्यक्रम है। राष्ट्र आगे बढ़े यह भाजपा का चरित्र है। जनता के प्रति संवेदनशील केवल भाजपा है।

कांग्रेस ने जनता के आंखों में धूल झौंकने का काम किया है। उनके कार्यकाल में मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप थे। मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भी गए। लेकिन भाजप सरकार में किसी पर भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।