दी टॉप टेन न्यूज़ अल्मोड़ा
अल्मोड़ा की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे के भाषण में जहां धामी सरकार की जमकर तारीफ की वहीं कांग्रेस पर तीखे हमले बोले । अपने चिरपरिचित अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी ने कुमाऊं के सभी देवी देवताओं को प्रणाम किया और कुमाऊंनी टोपी पहनकर कुमाऊंनी में ही लोगों का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां की पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली युवा सरकार प्रकृति पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही है भाजपा सरकार इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाना चाहती है। सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास इसी संकल्प से भाजपा काम कर रही है। भाजपा आने वाले पांच साल में पहाड़ के विकास के लिए यहां पर्यटन को प्राथमिकता देगी।
रेल परियोजना पर भाजपा काम कर रही है। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे भी बनने जा रहा है। बजट में उत्तराखंड का विशेष ध्यान रखकर भारतमाला योजना बनाई है। देश में सैकड़ों सैनिक स्कूल खोलने की योजना भी भाजपा ने बनाई है।
धामी सरकार के नेतृत्व में होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। आठ लाख घरों में हर घर नल, हर घर जल का अभियान पूरा कर लिया है। और आने वाले समय में 60 हजार करोड रुपए माताओं बहनों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए खर्च किया जाएगा कोरोना से बचाव के लिए भाजपा सरकार के प्रयास से उत्तराखंड ने पूरे प्रदेश में शत प्रतिशत पहली डोज का रिकॉर्ड पूरा किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पहाड़ में आकर कह रही है कि डरो मत मगर शायद कांग्रेस को पता नहीं है कि उत्तराखंड के लोग किसी से नहीं डरते हैं। उनका कहना था इस भूमि से उनका विशेष लगाव है। पहाड़ से उनकी कई यादें जुड़ी हैं। यहां के लोगों की सामर्थ्य, नीयत, देश-भक्ति और ईमानदारी पर उन्हें पूरा विश्वास है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा एमपी और एमएलए की गिनती देखकर विकास योजनाएं तैयार नहीं करती है। कांग्रेस के समय गरीबों को तब मकान मिलते थे जब कमीशन दिया जाता था। और अब भाजपा सरकार हर गरीब को पक्का घर देने को काम कर रही है और अभी 80 लाख नये पक्के घर बनाने का निर्णय लिया गया है ।प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं विकास के लिए सिर्फ आशीर्वाद मांग रहा हूं। यह चुनाव पहाड़ से पलायन को रोकने और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला चुनाव है।
अपने संबोधन में उन्होंने बसंती देवी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पहाड़ की नदियों को बचाने के लिए बहुत बड़ा कार्य किया बसंती देवी के नदी बचाने के प्रयास पर पूरे हिंदुस्तान को गर्व है। केंद्र सरकार ने भी उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया।
अपने शुरुआती संबोधन में जहां
कुमाऊंनी भाषा को बोल कर पीएम ने स्थानीय लोगों से जुड़ने का प्रयास किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत में ही कहा- देवभूमि उत्तराखंड में म्यर आमा, बड़बाज्यू, दीदी, बैणी रूनी और सबे भाई, बैड़ियों के म्यार नमस्कार। वहीँ उन्होंने अपने भाषण के अंत मे जय गोल्ज्यू, जय बागनाथ और जय माँ नंदा और भारत माँ की जयकार के साथ समापन किया।
