प्रधानमंत्री मोदी 11 फरवरी को अल्मोड़ा के हेमवतीनंदन बहुगुणा स्टेडियम से जनसभा को संबोधित करेंगे

दी टॉप टेन न्यूज़ अल्मोड़ा

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ 6 दिन शेष रह गए हैं और चुनाव आयोग द्वारा चुनावी जनसभाओं में छूट मिलने के बाद चुनावी प्रचार प्रसार में तेजी आ गई है और स्टार प्रचारकों द्वारा अपनी अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को अल्मोड़ा पहुँच कर हेमवतीनंदन बहुगुणा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारियां जोरों पर है और कार्यकर्ता पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं।
उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है जिसके लिए आज मंगलवार काे प्रधानमंत्री मोदी के जनसभा कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड़ पर र्हैं। कई कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सिमकनी मैदान में उतरेंगे जहां से वह कुछ ही दूरी पर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में जनता को संबोधित करेंगे।
इससे पूर्व 2017 हुए विधानसभा चुनावों में भी पीएम मोदी ने अल्मोड़ा से जनसभा को संबोधित किया था। और उस समय देश प्रदेश के मोदी की लहर थी और उसका फायदा यह मिला की 14 विधानसभाओं में से 11 में भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत गये थे। और कुछ समय यह माना गया था कि प्रदेश में भाजपा को मोदी लहर का तगड़ा फायदा मिला था और प्रदेश में भाजपा की सरकार काबिज हुई थी ।
प्रधानमंत्री मोदी की 11 फरवरी को होने वाली जनसभा को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियाें में जुट गए है। कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंप दी है। मोदी की रैली में अन्य जिलों से भी भाजपा कार्यकर्ता और आम लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, दर्शन रावत, केदार जोशी, कैलाश गुरुरानी, शैलेंद्र साह, अमित साह सहित बूथ अध्यक्ष, सभासद आदि मौजूद थे।