अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी महरोक का नशे के खिलाफ अभियान

खटीमा(उधम सिंह नगर)-उधम सिंह नगर जिले के खटीमा निवासी वरिंदर सिंह महरोक ने लगातार युवाओं में फैल रही नशे की लत को खेल के माध्यम से कम करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए उन्होंने अपनी संस्था कराटे डू सोसाइटी के साथ इस अभियान की सीमान्त क्षेत्र खटीमा से शुरुवात की है।अपने इस अभियान के बारे में सीमान्त पत्रकारों से रूबरू होते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वरिंदर सिंह महरोक ने बताया कि आज कल के युवा व स्कूली छात्रों में लगातार नशे की लत बढ़ती जा रही है। जिससे चिंतित होकर उन्होंने सीमान्त क्षेत्र खटीमा से नशे को युवाओं से दूर करने का बीड़ा उठाया है। जिसके लिए उनकी संस्था कराटे डू सोसायटी के माध्यम से वो खटीमा के सभी स्कूलों में कराटे की एक-एक घन्टे की निशुल्क क्लास लगा युवाओं को जंहा खेल से जोड़ेंगे। वही सभी स्कूलों में खेल के माध्यम से उनकी संस्था जा जा कर स्कूली बच्चो को नशे के दुष्प्रभाव बता उससे दूर रहने की अपील भी करेगी।

अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी महरोक की संस्था के संरक्षक व पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा व डॉ विवेक अग्रवाल भी उनकी इस मुहिम में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े है।वही महरोक मानते है कि जब आज का युवा खेल से जुड़ेगा तो निश्चित ही नशे की बुरी लत को छोड़ उसका मन व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ्य होंगे। इसलिए व अपनी संस्था के माध्यम से  खटीमा में नशे के खिलाफ अभियान चला रहे है।उन्हें निश्चित ही नशे के खिलाफ शुरू किए अपने इस अभियान में सफलता मिलने की पूरी आशा है।

वही कराटे खिलाड़ी वरिंदर सिंह महरोक जंहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों में अपने खेल का लोहा मनवा चुके है। तो वही कराटे में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में पदक जीत सीमान्त क्षेत्र के युवाओं के प्रेरणा स्रोत भी बने हुए है। महरोक जंहा कराटे में सीमान्त की कई खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर जापान,कनाडा,ब्रिटेन सहित कई देशों में खेल आयोजनों में प्रतिभाग करा उनकी प्रतिभा को निखारने का काम कर रहे है। साथ ही अब एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की सामाजिक बुराई नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को आमजन की प्रशंसा भी मिल रही है।
फिलहाल नशे को युवाओं से दूर करने के लिए महरोक ने जंहा स्कूल में पड़ने वाले बच्चो को अपना माध्यम बनाया है वही खेल से उन्हें जोड़ नशे से दूर रखने का भी वो प्रयास शुरू कर चुके है।