दून नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों की चुनावी मैदान में जोरआजमाइश

देहरादून-  दून नगर निगम चुनाव में पार्षद पद पर कई निर्दलीय प्रत्यासी जनता के बीच पहुँच ठंड में भी अपना पसीना बहा रहे है।चुनावी होड़ के बीच निर्दलीय प्रत्यासी बिना की एजेंडे के बीच जनता के बीच है। वही जनता से बस एक बार खुद को चुनने की गुहार लगा रहे है। ऐसी ही एक निर्दलीय पार्षद प्रत्यासी है सरला बांगड़ी।जो कि देहरादून नगर निगम के वार्ड नंबर 48 बद्रीश कॉलोनी से निर्दलीय पार्षद पद की प्रत्याशी जे तौर पर चुनावी मैदान में डटी हुई है। निर्दलीय प्रत्यासी सरला बागड़ी के पास जंहा अपने चुनाव को लेकर अभी कोई एजेंडा नही है।वही वह जनता के बीच डोर टू डोर अपनी महिला ब्रिगेड के साथ जोरदार चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। अपने चुनावी एजेंडा के बारे में सरला बांगड़ी का कहना है कि आपने सभी पार्टी के प्रत्याशियों को देख लिया है अब आप मुझे मौका देकर वार्ड के विकास का भागीदार बनाएं। मैं चुनाव जीतने के बाद अपना एजेंडा जनता की राय के हिसाब से बनाउंगी।सरला जितने के बाद अपने विकास कार्यों का रोड मैप वार्ड वासियों के सामने रखने की बात कर जनता से विकास कार्य को गति देने का वादा कर रही है।
इस बार चुनाव में खास बात यह है कि रोज प्रत्याशियों के प्रचारक गली मोहल्ले में आ रहे हैं और प्रचार सामग्री दीवारों खम्बों पर लगा कर जा रहे हैं, तो वही जब इन अजब प्रचारकों से उनकी इतनी मेहनत किये जाने के बाद प्रत्यासी की जीत के बारे में पूछा जा रहा है तो वह बड़ी बेबाकी के साथ तपाक से बोल रहे है अरे  कोई जीते या हारे हमें तो शाम को अपनी दिहाड़ी मिल जाती है वह भी कुछ सौ में नहीं बल्कि हजार में।तो कई धनवान प्रत्यासी जंहा दिहाड़ी में अपने साथ प्रचारकों की टोली ले गली मोहल्ले घूम रहे है।तो कई प्रत्यासियो के पास गिने चुने प्रचारकों की टोली है। लेकिन चुनाव प्रचार के बस एक हफ्ते को देखते हुए क्या राष्ट्रीय दल क्या निर्दलीय प्रत्यासी सभी अपने चुनावी प्रचार में युद्ध स्तर पर जुट चुके है। इस प्रचार अभियान को देखते हुए तो यही कयास लगाए जा रहे है की हो सकता है इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत ज्यादा हो।