दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में अब धीरे धीरे कोरोना संक्रमण के मामले कम होते जा रहे है,स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 589 नये मामले आने से अब लग रहा है प्रदेश से जल्द ही कोरोना संक्रमण खत्म होने जा रहा है, प्रदेशके अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 332067 हो गयी है।
आज 2120 सत्रों में 14506 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 278511 लोगों को यह वैक्सीन लगी।
और आज इस महामारी से 31 मौत हुई है और 297122 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 22530 हो गईं है
आज 27548 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 7010 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 27400 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 6573मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 46 केस,बागेश्वर जिले में 17 चमोली जिले में 50 केस चंपावत जिले में 2 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 136 केस और हरिद्वार जिले मे 104 नैनीताल जिले में 75 पौड़ी गढ़वाल में 12 पिथौरागढ़ में 22 वही रुद्रप्रयाग में 13 केस आये और टिहरी जिले में 21 उधम सिंह नगर में 70 औऱ उत्तरकाशी जिले में 21 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5842 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
