उत्तराखंड में आज 2146 कोरोना संक्रमण के नए मामले और पिछले 24 घंटे मे हुई 81 लोगों की मौत

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2146 नये मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 323483 हो गयी है
आज 484 सत्रों में 17524 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 254314 लोगों को यह वैक्सीन लगी।
और आज इस महामारी से 81 मौत हुई है । और 272428 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 39177 हो गईं है
आज 34804 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 11704 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 34601 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 6201 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 178 केस,बागेश्वर जिले में 74 चमोली जिले में 153 केस चंपावत जिले में 41 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 330 केस और हरिद्वार जिले मे 219 नैनीताल जिले में 261 पौड़ी गढ़वाल में 181 पिथौरागढ़ में 252 वही रुद्रप्रयाग में 98 केस आये और टिहरी जिले में 51 उधम सिंह नगर में 205 औऱ उत्तरकाशी जिले में 103 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5617 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।