देहरादून- आज से भारत में घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित रणजी प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है। इस बार उत्तराखण्ड सहित सात नई टीमें इस प्रतियोगिता का हिस्सा होंगी। पूर्वोत्तर की प्रदार्पण कर रही सात राज्यो की टीमो के साथ कुल 37 रिकॉर्ड टीमें इस बार रणजी ट्राफी क्रिकेट टूनामेंट में अपनी चुनोतियाँ पेश कर रही है।
उत्तराखण्ड की टीम आज अपना पहला रणजी मैच बिहार के साथ देहरादून रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आपस मे भिड़ेंगी। विजय हजारे ट्राफी में उत्तराखण्ड को जंहा बिहार के हाथों बड़ी हार मिली थी। वही इस बार अपने पहले रणजी मैच में उत्तराखण्ड की टीम बिहार से पुरानी हार का बदला लेने का पूरा प्रयास करेगी। उत्तराखण्ड में होने जा रहे पहले रणजी मैच के लिए जंहा रायपुर का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडिम पूरी तरह तैयार है। वही दोनों ही टीमो के बीच मुकाबला रोचक होने की भी उम्मीद की जा रही है। हालांकि बिहार की टीम में जंहा अनुभवी प्रज्ञान ओझा खेल रहे है तो उत्तराखण्ड की टीम से अनुभवी रजत भाटिया मैदान में है। उत्तराखण्ड की शुरुवात विजय हजारे ट्राफी में ठीक ठाक रही थी। वही अब रणजी टूनामेंट में उत्तराखण्ड के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेगी। क्योंकि रणजी ही ऐसी घरेलू टूनामेंट है जो भारत की राष्ट्रीय टीम में इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खोलता है। तो उत्तराखण्ड की नई टीम के खिलाड़ियों के लिए भी रणजी टूनामेंट एक बेहतरीन मौका है अपने प्रदर्शन इस मंच पर दिखाने के लिए। साथ ही ये टूनामेंट उत्तराखण्ड के नवोदित खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम में दस्तक देने का भी माध्यम बन सकता है। फिलहाल उत्तराखण्ड के कप्तान रजत भाटिया अपनी टीम के साथ बिहार के अनुभवी कप्तान व खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा की टीम को कितना टक्कर दे पाते ये इस मैच के दौरान ही पता चल पाएगा। फिलहाल उत्तराखण्ड के स्टेडियम में रणजी मैच का आगाज आने वाले समय मे आईपीएल व अंतरराष्ट्रीय मैचों के यँहा पर आयोजन के रास्ते खोलेगा।जिससे उत्तराखण्ड के उदयमान क्रिकेट खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय फलक में चमकने का अवसर मिलेगा।
वही रणजी टूनामेंट में दोनों प्रदेशो के खिलाड़ियों की अगर बात करे तो उत्तराखण्ड की टीम में जो खिलाड़ी चुने गए है उनके नाम है-
उत्तराखण्ड- रजत भाटिया(कप्तान) विनीत सक्सेना,मलोलन रंगराजन,करणवीर कौशल,वैभव सिंह पंवार,वैभव भट्ट,सौरभ रावत,(विकेटकीपर) मयंक मिश्रा, शिवम खुराना,सन्नी कश्यप,गिरीश रतूड़ी,कीर्तिक जोशी,दीपक धपोला,सन्नी राणा,धनराज शर्मा।
कोच-भास्कर पिल्लई,मैनेजर: दीपक मेहरा,डैनी फिजियो व प्रशांत ट्रेनर।
बिहार प्रज्ञान ओझा(कप्तान) केशव कुमार,बाबुल कुमार,समर कादरी,मो रहमतुल्लह,आशुतोष अमन,अनुनाय नारायण सिंह,इंद्रजीत ,विकास रंजन,कुमार रजनीश,हिमांशु हरि,विवेक मोहन,उत्कर्ष भास्कर,अभिजीत साकेत,सब्बीर खान,
कोच: प्रदीप कुमार, फिजियो डॉ अभिषेक,ट्रेनर गोपाल कुमार
