उत्तराखंड में आज 4785 नये कोरोना संक्रमित ,पिछले 24 घंटो में 79 की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आज 4785 संक्रमित मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 295790 हो गयी है
आज 375 सत्रों में 23750 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 164564 लोगों को यह वैक्सीन लगी।
और आज इस महामारी से 79 मौत हुई है । और 209196 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 76232 हो गईं है
आज 33215 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 17125 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 35004 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 5132 मरीजो की मौत हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 320 केस,बागेश्वर जिले में 161 चमोली जिले में 195 केस चंपावत जिले में 124 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 1226 केस और हरिद्वार जिले मे 555 नैनीताल जिले में 442 पौड़ी गढ़वाल में 509 पिथौरागढ़ में 118 वही रुद्रप्रयाग में 241 केस आये और टिहरी जिले में 348 उधम सिंह नगर में 372औऱ उत्तरकाशी जिले में 174 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5230 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।