दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के 5775 नए मामले आये है आज 516 सत्रों में 32881 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 86895 लोगों को यह वैक्सीन लगी।
और आज इस महामारी से 116 मौत हुई है । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 277585 हो गयी है और 188690 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 79379 हो गईं है
आज 23319 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 15591 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 25251 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 4426 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 267 केस,बागेश्वर जिले में 38 चमोली जिले में 201 केस चंपावत जिले में 115 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 1583 केस और हरिद्वार जिले मे 844 नैनीताल जिले में 531 पौड़ी गढ़वाल में 359 पिथौरागढ़ में 225 वही रुद्रप्रयाग में 285 केस आये और टिहरी जिले में 349 उधम सिंह नगर में 692औऱ उत्तरकाशी जिले में 286 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5090 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
