समाज सेवा के नाम पर अश्लीलता का प्रदर्शन

दीपक फुलेरा

बनबसा(चम्पावत)- समाज सेवा एक पावन कार्य है जिसे हर व्यक्ति व संस्था को करना चाहिए।लेकिन अगर समाज सेवा के नाम पर समाज के सामने सरेआम अश्लीलता परोशने का काम किया जाए तो इसे कहा तक जायज ठहराया जा सकता है। चम्पावत जिले के बनबसा में एलाइंस दीपावली मेले में क्लब द्वारा समाज सेवा के नाम पर देर रात तक नर्तकियों का डांस करवा जम कर अश्लीलता परोस ऐसा ही कृत्य किया गया।फिल्मी गानों की धुन पर क्लब द्वारा हायर की गई नर्तकियां देर रात तक दीपावली मेले के मंच पर झूमती थिरकती रही।सामाजिकता का लबादा ओढे क्लब के सदस्य जमकर नर्तकियों के नृत्य का दीपावली मेले की सजी महफ़िल में आनंद लेते दिखे। बनबसा नगर के बीच शिक्षा के मंदिर के प्रांगड़ में चल रहे दीपावली मेले में सामाजिक मर्यादाओं को क्लब द्वारा तार तार किया जाता रहा। लेकिन स्थानीय प्रशासन धतराष्ट्र की भूमिका में आँखों को बंद कर मूकदर्शक की भूमिका में रहा। क्योंकि एलाइंस क्लब जो कि मेला आयोजक है उसके पास समाज सेवा का लाइसेंस जो था।वही दूसरी तरफ माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर देर रात तक बनबसा नगर के बीचों बीच कान फोड़ू संगीत मेले के मंच पर बजता रहा।लेकिन दीपावली मेले के माध्यम से कानूनी व सामाजिक नियमो की धज्जियां उड़ा रहे एलाइंस क्लब इंटरनेशनल के सदस्यों को ना तो पुलिस ओर ना ही स्थानीय प्रशासन ने रोकने की जहमत उठाई।

बनबसा दीपावली मेले में भारी संख्या में पहुँची महिलाओं व बच्चो के सामने ही क्लब द्वारा अश्लीलता परोसी जाती रही। मेले के मंच पर नर्तकियों के मादक लटके झटके किसी भी नजरें झुकाने को मजबूर करदे लेकिन समाज सेवा के पंडाल में सार्वजनिक तौर पर नर्तकियों का प्रदर्शन पूरे बनबसा समाज के सामने होता रहा। स्वस्थ मनोरंजन की चाह मे दीपावली मेले में पहुँचे लोगो को ना चाहते हुए भी संस्था द्वारा कराए जा रहे बेशर्म प्रदर्शन को देखना पड़ा। एलाइंस क्लब द्वारा दीपावली मेले के लिए आयोजित किये गए इस अशोभनिय प्रदर्शन के लिए इनामी कूपन बेच जनता से ही जमकर धन की वसूली भी की गई।

हम आपको बता दे कि एलाइंस क्लब इंटरनेशनल संस्था की भारत सहित विदेशों में भी सैकड़ो शाखाएं है। जो कि अपनी संस्था के माध्यम से लोगो के निःशुक्ल आँखों के ऑपरेशन के सामाजिक दायित्व को निभाते है। लेकिन एलाइंस क्लब की बनबसा साखा ने समाज सेवा के नाम पर जिस तरह दो दिवसीय मेले में नर्तकियों को फिल्मी गानों पर नचवा अश्लीलता परोशने का काम किया। उसने अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रखने वाले एलाइंस क्लब इंटरनेशनल साखा के नाम पर भी बट्टा लगाने का काम किया है। बनबसा में लम्बे समय से इस तरह के क्लबो के बैनर तले कुछ  लोग दीपावली के समय सरेआम समाज के सामने अश्लीलता परोशने का काम कर रहे है। ये लोग उत्तराखण्ड की महान सँस्कृति के साथ तो खिलवाड़ कर ही रहे है साथ ही देव भूमि में इस तरह के मेलो के माध्यम से पाश्चात्य सँस्कृति को परोस  समाज को एक ऐसा मनोरंजन परोस दे रहे है जिसे किसी भी सूरत पर सही नही कहा जा सकता है।

तो आखिर बड़ा सवाल यही है कि आखिर स्थानीय प्रशासन कैसे मेले के माध्यम से इस तरह के भोडे प्रदर्शन की इन संस्थाओं को अनुमति देता है। समाज सेवा के नाम पर क्या कुछ भी किया जा सकता है। क्या इस तरह के सार्वजनिक प्रदर्शनों पर अंकुश नही लगना चाहिए।ये तीखे सवाल है जिसके बारे में हमे समाज को व प्रशासन को सोचने की आवश्यकता है। वरना समाज सेवा की बैसाखियों के दम पर हमारे समाज मे विध्यमान ऐसे क्लब अपनी विकृत मानसिकता को समाज के सामने परोसते रहेंगे।ओर हम लोग अपने बच्चो के साथ इस तरह के आयोजनों को देख शर्मिदा होते रहेंगे।क्योंकि आप घर के टीवी में गलत सामग्री आने पर रिमोट से उसे बदल सकते हो लेकिन इस तरह के मेलों में आपके सामने उठ कर जाने के अलावा कोई भी ऑप्शन नही रह जाता है।