पत्रकार राजेंद्र जोशी का कोरोना से निधन,देहरादून के आरोग्यधाम में करवा रहे थे इलाज

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी का आज कोरोना से निधन हो गया वह पिछले कुछ दिनों से देहरादून के आरोग्यधाम अस्पताल में इलाज करवा रहे थे अस्पताल के डॉक्टर विपुल कंडवाल के अनुसार राजेंद्र जोशी का संक्रमण लगातार बढ़ रहा था जिसके चलते उनकी मौत हो गई वह एक स्वतंत्र पत्रकार होने के साथ ही राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष भी थे राजेंद्र जोशी के निधन पर दी टॉप टेन न्यूज़ के संपादक सुरेश चंद्र कांडपाल ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार और राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशी का निधन उत्तराखण्ड में पत्रकारिता जगत को बङी क्षति है। राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है। सचिव सूचना दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी राजेन्द्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।