प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 7028 मामले, पिछले 24 घंटे में 85 मरीजों का हुआ कोरोना से निधन

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले रोज बढ़ रहे है और आज तो यह मामले 7 हजार से ज्यादा आये है।आज
प्रदेश में 7028 कोरोना संक्रमण के नए केस आये है और आज इस महामारी से 85 मौत हुई है । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 204051 हो गयी है और 140184 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 56627 हो गईं है।
आज 31018 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 40845 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 45213 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 3015 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 170 केस,बागेश्वर जिले में 215 चमोली जिले में 150 केस चंपावत जिले में 163 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 2789 केस और हरिद्वार जिले मे 657 नैनीताल जिले में 819 पौड़ी गढ़वाल में 513 पिथौरागढ़ में 231 वही रुद्रप्रयाग में 135 केस आये और टिहरी जिले में 200 उधम सिंह नगर में 833 औऱ उत्तरकाशी जिले में 153 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 4225 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।