प्रदेश में आज फिर कोरोना संक्रमण के 6251 नए मामले, 24 घंटो में हुई 85 की मौत

 

 

 

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में आज गुरुवार को 6251 कोरोना संक्रमण के नए केस आये है इसके साथ ही 3129 मरीज आज कोरोना महामारी से ठीक भी हुए हैं और आज इस महामारी से 85 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 62.82% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 174867 हो गयी है और 120350 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 48318 हो गईं है ।
आज 28346 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 31386 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 39852 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 2502 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 198 केस,बागेश्वर जिले में 107 चमोली जिले में 125 केस चंपावत जिले में 157 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 2207 केस और हरिद्वार जिले मे 1163 नैनीताल जिले में 673 पौड़ी गढ़वाल में 253 पिथौरागढ़ में 33 वही रुद्रप्रयाग में 150 केस आये और टिहरी जिले में 163 उधम सिंह नगर में 827 औऱ उत्तरकाशी जिले में 195 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 3696 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।