दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और इस बीमारी के इलाज में प्रयोग होने वाली दवाओं और अन्य वस्तुओं की कालाबाजारी को रोकने के लिए राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया है और वो नंबर है 9411112780 आपके द्वारा इस व्हाट्सएप नंबर पर की गई शिकायत अपराधियों को सीधे जेल तक ले जाएगी।
यदि राज्य में कोई भी इस तरह की कालाबाजारी से परेशान है या फिर वो कहि पर कालाबाजारी होते हुए देख रहा है तो वह इस नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा और इस तरह के कालाबाज़ाररियो पर कार्यवाही कर सीधे जेल डाला जायेगा।
